Press "Enter" to skip to content

श्रीगोरखनाथ मंदिर के महंत बने सीतारामदास जी महाराज

प्राण प्रतिष्ठा समापन समारोह में महंती मिलने पर महाराजश्री ने जताया आभार, लिया पदभार 

शिवपुरी- शहर के प्रसिद्ध राव की बगिया स्थित श्रीगोरखनाथ मंदिर के महंत श्रीसीताराम दास जी महाराज को दूर-दराज से आए साधु-संत समाज ने सर्वानुमति से मंदिर महंत के रूप में मनोनयन किया। इस पर महाराज सीतारामदास ने समस्त संत समाज, श्री महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 वैष्णोदास जी महाराज धुलिया महाराज नासिक महाराष्ट्र, महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तदास जी महाराज शिवपुरी, महामण्डलेश्वर श्री 1008 अविरामदास जी महाराजराम नंन्द आश्रम बारां राजस्थान, श्री श्री 1008 महंत पहाड़ी बाबा लटेरी जिला विदिशा, श्री सनकादिक आचार्य श्री औकारदास जी महाराज आरोन जिला गुना, श्री महामण्डलेश्वर हरे रामदास जी महारा अयोध्या से, श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर भगवानदास जी महाराज फक्कड़दास जी बाबा भोलाडेम अशोकनगर, महामण्डलेश्वर मलहारगंज मण्डल के अध्यक्ष रामगोपाल दास जी महाराज आदि का आभार ज्ञापित किया और संत महात्माओं के साथ राष्ट्र सुरक्षा संत रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर महंती मिलने पर सीतारामदास जी महाराज का श्रीगोरखनाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य माल्यार्पण व वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस स्वागत के दौरान श्रीगोरखनाथ मंदिर सेवा समिति के सदस्यों राजेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र जैन भोला, दिनेश गर्ग, वीरेन्द्र जैन, अजीत बत्रा, अमन गोयल, राजू गुलाटी, रमन अग्रवाल आदि ने मिलकर महाराजश्री सीतारामदास जी को बधाई शुभकामनाऐं देते हुए आर्शीवाद लिया। श्रीगोरखनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समापन अवसर पर हवन, पुर्णाहुति एवं संत-समाज के भण्डारे के अलावा धर्मप्रेमीजनों में महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में करीब डेढ़ हजार साधु-संतों ने इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेकर शिवपुरी की पावन धरा को धन्य किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अरूण अपेक्षित, गिरीश मिश्रा मामा व मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पूजन एवं हवन आचार्य घनश्याम वशिष्ठ गुना द्वारा व मानस सम्मेलन के माध्यम से श्रीराम कथा का वाचन अजय शंकर भर्गाव ललितपुर, साध्वी रमा उपाध्याय जौरा मुरैना, रामस्वरूप रामायणी, राजेश रामायणी विदिशा द्वारा किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!