Press "Enter" to skip to content

सर्व ब्राम्‍हण महासभा द्वारा किया गया रक्‍तदान

सर्व ब्राम्‍हण महासभा द्वारा किया गया रक्‍तदान

आज सर्व ब्राम्‍हण महासभा द्वारा सामूहिक रक्‍तदान का आयोजन स्‍थानीय मंगलम भवन में किया गया। इस रक्‍तदान में २१ युनिट रक्‍तदान किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राम्‍हण महासभा के अध्‍यक्ष श्री अजय शर्मा के अथक प्रयासों से ब्राम्‍हण समाज द्वारा पहली बार सामूहिक रूप से २१ युनिट रक्‍तदान किया गया जिसमें महिला सदस्‍यों के द्वारा भी रक्‍तदान किया गया।

श्री शर्मा के द्वारा बताया गया कि वे काफी समय से अस्‍पताल में जाकर रक्‍तदान कर रहे हैं एवं उनका ग्रुप बहुत ही रेयर AB- (AB निगेटिव) है जो कि बहुत ही कम मात्रा में मिलता है। उनको बार-बार अस्‍पताल जाकर इस बात का एहसास हुआ कि ब्राम्‍हण समाज द्वारा भी सामूहिक रूप से जरूरतमन्द लोगों के लिए रक्‍तदान किया जाना चाहिए और उनके द्वारा सामूहिक रूप से रक्‍तदान किये जाने का कार्यक्रम बनाया गया।

इस अवसर पर सर्व ब्राम्‍हण समाज के जिलाध्‍यक्ष दिलीप मुदगल भी उपस्थित हुए उनके द्वारा कहा गया कि समाज को एकजुट रहकर समाज में व्‍याप्‍त कुरीतियों को समाप्‍त किया जाना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर किये जाते रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से समाज के द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।

कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि श्री ब़जेश बिरथरे – प्रदेश संगठन मंत्री तथा श्री पवन भार्गव – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य एवं शिवपुरी जिला प्रभारी थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका विशेष सहयोग रहा।

श्री उमेश शर्मा महासचिव द्वारा सभी रक्‍तदाताओं का रक्‍तदान किये जाने हेतु आभार व्‍यक्‍त किया गया और इसी प्रकार आगे रक्‍तदान कर सहयोग किये जाने का निवेदन किया गया।

रक्‍तदान करने वालों में मनीष शर्मा, दीपेन्‍द्र कुमार शर्मा, पवन भार्गव, मनोज भार्गव, के.के. दुबे, विजय शर्मा बिन्‍दास, पंडित विकास दीप शर्मा, अजय पाण्‍डे, विवेक उपाध्‍याय, प्रेमप्रकाश शर्मा बन्‍टी, चन्‍द्रेश चतुर्वेदी, रवि तिवारी, भानू प्रताप शर्मा, अजय शर्मा (टेकरी), महेश कुमार शर्मा, उपेन्‍द्र कुमार त्रिवेदी मौनू, श्रीमती बीनू शर्मा, प्रवीण खैमरिया, मनोज भार्गव, केशव शर्मा और विपिन शुक्‍ला मामा आदि के द्वारा रक्‍तदान किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!