Press "Enter" to skip to content

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे का हुआ गठन, पिपलौदा बने जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। सभी विभागों के कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए संघर्षरत संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ का आंदोलन पांचवे चरण की ओर अग्रसर है अभी हाल ही में आंदोलन के चौथे चरण में पूरे प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह के आव्हान पर जिलास्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप लंबित मांगों के निराकरण की मांग की गई थी। अब कर्मचारी अपनी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए अपने आंदोलन को और तेज करने में जुट गए हैं।

मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर पटवारी संघ के जिला कार्यालय पर अधिकारी कर्मचारी संयुुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जहां सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए किया जिसमें कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा को संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रसीद खांन साबिर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल को जिला सचिव, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विपिन पचौरी को सहसचिव, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सड़ैया को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। तथा संगठन को मार्गदर्शन देने के लिये संरक्षक सुशील अग्रवाल जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ म.प्र., चन्द्रशेखर शर्मा, सुरेश दुबे, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक सक्सैना, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दुबे बाथम जिलाध्यक्ष अपाक्स संघ, प्रकाश पांडेय राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ, धर्मेन्द्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष शासकीय अध्यापक संघ, महामंत्री गोपाल प्रधान जिलाध्यक्ष पटवारी संघ, मनोज भार्गव जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कपिल दुबे जिलाध्यक्ष मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, कोषाध्यक्ष अरविन्द सरैया जिला उपाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, प्रचारक सुनील वर्मा जिलाध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, कार्यालय मंत्री उमेश करारे, कार्यकारिणी सदस्य रोहिणी अवस्थी जिलाध्यक्ष, संजीव गौतम जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ, मोहम्मद रासीद खांन अपाक्स संघ, हरिवल्लभ वर्मा जिलाध्यक्ष इंजीनियर संघ, ऐश्वर्य शर्मा कर्मचारी संघ, रघुवीर यादव कृषि विभाग, अतर सिंह धानुक प्रदेश सचिव कर्मचारी कांग्रेस, गोविन्द्र श्रीवास्तव पटवारी संघ, राजू गर्ग कार्यकारिणी सदस्य, सरोज शिवहरे, अमिता गौतम कृषि विभाग, वंदना शर्मा प्रदेश अध्यक्ष शा. अध्यापक संघ, अमरदीप श्रीवास्तव, महेश भार्गव शिक्षक कांग्रेस, राजेन्द्र वैद्य, कमलकांत कोठारी शिक्षक संघ, जनक रावत, बृजेश दुल्हारा पंचायत कर्मी संघ को बनाया गया।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!