नबाव साहब रोड से मोटरसाइकिल चोरी

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नबाव साहब रोड निवासी मुकेश पुत्र बृन्दावन राठौर उम्र 32 वर्ष की मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 2393 बुधवार की रात्रि अपने घर के बाहर रखी हुई थी तभी करीब 9 बजे कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया। मुकेश ने आसपास मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कोतवाली पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।