Press "Enter" to skip to content

बीआरसीसी पिछोर बालकृष्ण को ग्वालियर संभाग आयुक्त ने किया निलंबित

चार साला प्रभारी सहित दो अधिकारियों को थमाये नोटिस

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पिछोर में कल 30 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए ग्वालियर संभाग के आयुक्त बीएम शर्मा द्वारा पिछोर सब-डिवीजन के कुछ विद्यालयों का निरीक्षण  भी किया गया तथा मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए जिसके बाद कलेक्टर शिवपुरी शिल्पा गुप्ता ने पिछोर के बीआरसी को निलंबित कर दिया तथा  चार शाला प्रभारियों एवं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं यह कार्यवाही कल देर शाम की गई। जिला कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर की बीआरसी बीके ओझा को कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा बी  ए सी सुरेश शर्मा एवं सीए  सी अभिषेक गुप्ता तथा 4 स्कूलों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं सूत्रों ने बताया कि 2 दिन पूर्व ग्वालियर संभाग के कमिश्नर बीएम शर्मा द्वारा पिछोर अनुविभाग के माध्यमिक विद्यालय ल भेड़ा एवं प्राथमिक विद्यालय ल भेड़ा तथा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 पिछोर एवं बालक प्राथमिक विद्यालय पिछोर का निरीक्षण किया गया था इन स्कूलों में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दीया जाना नहीं पाया गया था जिस पर से कमिश्नर द्वारा कलेक्टर शिवपुरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी को कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछोर आ रहे हैं उनके कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्वालियर संभाग के कमिश्नर तथा अन्य अधिकारी पिछोर गए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!