Press "Enter" to skip to content

अपने पशुओं से खडे होकर चरवा डाला खेत

Image result for खड़ी उड़द की फसल

कोलारस।
जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में एक कृषक अपनी फसल के
सहारे जीवन यापन करता था इसी बीच उसने अपने खेत में उड़द की फसल बो दी और
फसल मौसम अनुरूप पक भी रही थी कि तभी एक आरोपी ने अपने मवेशी खेत में चरवाई
के लिए भेज दिए और खुद मौजूद रहकर इस चराई में शामिल थे जब कृषक ने यह सब
देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने उन्हें भगाने का प्रयास किया लेकिन वह
नहीं माने और उल्टा कृषक की फसल को नुकसान पहुंचाकर मारपीट कर उसे जान से
मारने की धमकी देने लगे। इस पर कृषक ने पुलिस थाना इंदार पहुंचकर शिकायत
दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना इंदार में फरियादी कृषक घारू पुत्र स्व.मुन्ना लाल यादव उम्र 70 वर्ष
निवासी ग्राम मेघोनाबड़ा ने बताया कि बरोदिया हार ग्राम मेघोनाबड़ा में
उसका खेत है जिस पर उसने खेत में उड़द की फसल बो दी थी यह फसल धीरे-धीरे
पानी मिलने पर पक भी रही थी कि इसी बीच बीते रोज रात्रि के समय तीन लोगों
ने अपने जानवर घारू के खेत में घुस दिए और वह स्वयं भी अपनी देखभाली में
खेत में खड़ी उड़द की फसल की चरवाई करवा रहे थे। 
जब यह जानकारी कृषक घारू को लगी तो वह खेत पर पहुंचा और वहां हल्के,
धर्मेन्द्र, राजा, जितेन्द्र सभी जाति यादव निवासी मेघोनाबड़ा मिले जिनसे
कृषक ने फरियाद की कि वह अपने जानवरों से खेत से हटा ले लेकिन किसी ने भी
कृषक की नहीं सुनी बल्टि कृषक घारू के साथ विवाद किया गाली-गलौज कर मारपीट
कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से पशु सहित भाग खड़े हुए। 
अपने खेत में हुई इस घटना को लेकर कृषक ने पुलिस थाना इंदार में शिकायत
दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 427,294,506,34
ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!