Press "Enter" to skip to content

छत से घर में घुसकर लूटने वाले अज्ञात लुटेरों पर लूट का केस दर्ज

शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत धर्मशाला रोड पर किराये के मकान में रहने वाले आंचल साड़ी व्यवसायी के घर रविवार की रात्रि अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोंक डकैती डाल दी। बदमाश घर से नगदी सहित 25 हजार का सामान ले गया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला के पास स्थिति डॉ. एम के मेहता के मकान में धर्मेन्द्र जैन निवासी किलावली किराये रहते हैं और टेकरी पर आंचल साड़ी के नाम से दुकान का संचालन करते है। बीते रोज धर्मेन्द्र जैन अपने परिवार के साथ घर सोये हुए थे तभी रात्रि 3 से 4 बजे के बीच में दो बदमाश छत के रास्ते से घर में घुस आए और घर की तलाशी शुरू कर दी। बदमाशों की आहट सुनकर धर्मेन्द्र की बेटी कृति जैन  और प्रकृति की नींद खुल गई। बदमाशों ने एक युवती को बाथरूम में बंद कर दिया जबकि धर्मेन्द्र एवं उनकी पत्नी जिस कमरे में सो रही थी उस कमरे की कुंदी लगा दी। बदमाश को घर में देखकर कृति उससे भिड़ गई। इस दौरान बदमाश ने कृति पर घर में ही रखे चाकू से हमला बोल दिया जिससे कृति के यहां चोट भी आई। चाकू का भय दिखाकर बदमाश ने अलमारी की चाबू ले ली और नगदी सहित 25 हजार रुपए की लूट कर ले गए। बदमाश के भागने के बाद पीडि़त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल कर जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!