Press "Enter" to skip to content

खूबत घाटी से पुलिया में गिरा ट्रक, एक की मौत, दो घायल

शिवपुरी। सतनवाड़ा और शिवपुरी के बीच खूबत घाटी के पास एक ट्रक पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मुम्बई से उत्तराखंड के काशीपुर जा रहा ट्रक बुधवार की शाम खूबत घाटी के पास पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में बरेली उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक हेल्पर हसन खान की मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर जहीर खान पुत्र नासिर अहमद और एक अन्य युवक परवेज खान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परवेज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!