Press "Enter" to skip to content

नपा कर्मचारियों की मनमानी के चलते समग्र आईडी व्यवस्था फैल, आरटीई प्रवेश की अंतिम तिथि आज

नहीं मिलीं बच्चों की समग्र आईडी, समग्र आईडी जनरेशन के पासवर्ड का दुरुपयोग चर्चा में

शिवपुरी-शासन द्वारा समग्र सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम के तहत शुरू की गई समग्र आईडी व्यवस्था शिवपुरी में फैल नजर आ रही है। शिवपुरी नगर पालिका में समग्र आईडी जनरेशन का कार्य करने वाले कर्मचारियों की मनमानी से शहर की जनता परेशान है। यहां आए दिन सैंकड़ों लोगों की भीड़ आईडी बनवाने के लिए आती है मगर यहाँ के कर्मचारियों द्वारा कहीं सर्वर डाउन तो कहीं लाइन न होने का बहाना बनाकर इन्हें यहाँ से चलता कर दिया जाता है। 
समग्र आईडी न बनने से कई अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत नहीं करा सके हैं जबकि निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की आज अंतिम तिथि है। आज नगर पालिका कार्यालय में उस समय हंगामापूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब समग्र आईडी बनवाने आए कई आवेदकों ने यहाँ तैनात कर्मचारियों पर आईडी न बनाने और परेशान करने का आरोप लगाया। अपने बेटे की आईडी बनवाने आए मोहनी सागर निवासी धर्मेन्द्र दोहरे उर्फ चिन्टू का कहना था कि मुझे अपने बेेटे का एडमिशन शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत नि:शुल्क कराना है जिसमें विद्यालय द्वारा चाइल्ड आईडी मांगी जा रही है। धर्मेन्द्र का कहना था कि मैं नगर पालिका के कार्यालय के पिछले दस दिन से चक्कर लगा रहा हूं मगर मुझे हर बार नेट बंद होने या लाइन न होने की बात कहकर चलता कर दिया जाता है। आज भी कुछ इसी तरह के हालात यहां निर्मित हो गए जिससे जनता भड़क कई। 
यहाँ आईडी जनरेट करवाने कुछ लोगों ने बताया कि यहाँ तैनात कर्मचारी समग्र आईडी जनरेशन के लिए प्रदाय किए पासवर्ड का गलत फायदा उठा रहे हैं और आवेदकों से पैसे लेकर घर पर ही आईडी जनरेशन का कार्य कर रहे हैं। कुल मिलाकर समग्र आईडी जनरेट न होने से लोग काफी परेशान हैं क्योंकि बिना समग्र आईडी के न तो बच्चों के एडमिशन हो पा रहे और न ही अन्य सुविधाओं का लाभ आम जनता को मिल पा रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!