बक्सा का ताला तोड़कर नगदी सहित जेवरात लेकर भागे चोर

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बीलोनी में रहने वाले हरीशचन्द्र दुबे पुत्र हरदयाल दुबे उम्र 26 साल के घर पर अज्ञात चोरों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात धाबा बोल दिया। चोर घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए नगद, दो तोले का हार सोने का, डेढ तोले की चूङी, सोने की चार नग, एक मंगलसूत्र सोने का दो तोले का, तीन अगूठी सोने की 10 आना भर, करधोनी व पायल चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।