Press "Enter" to skip to content

…आखिर कब थमेगा बाइक चोरी का सिलसिला, दो दिन में दो बाइक चोरी

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सुनार गली व झांसी तिराहा बंटी पान वाले की दुकान से चोरों ने दो बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पहली बाइक चोरी की घटना 2 मई को घटित हुई। यहां महेन्द्र पुत्र गुलाबचंद सोनी निवासी टोगरा रोड हनुमान मंदिर के सामने फतेहपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह उसकी दुकान सुनार गली में स्थित है। 

रोज की ही तरह वह अपनी दुकान पर गया और बाइक को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। जब शाम के समय वह घर जाने के लिए निकले तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
वहीं दूसरी बाइक चोरी की घटना 3 मई को शाम के समय घटित हुई। बाइक मालिक बलवीर पुत्र खैरू रावत निवासी सेसई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह झांसी तिराहा किसी काम से गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को बंटी पान वाले की दुकान के सामने रख दिया जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!