भारतीय मजदूर संघ की संघटनात्मक बैठक आयोजित

शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ जिला स्तर के साथ- साथ तहसील स्तर तक पहुंचकर काम करना चाहिए क्योंकि यह संघटन देश का नम्बर एक है। इसकी सात सौ से अधिक पंजीकृत यूनियन है। यह संघटन देश के प्रति व उधोगों के प्रति प्रेम भाव जागृत करता है। राष्ट्र के प्रति विचार धारा सभी जगह जानी चाहिए। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर सभी बीएमएस के सभी संघटनों की महापंचायत बुलाकर समस्याओं को दूर करेंगे। उक्त बात सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहे शिवपुरी में आयोजित बीएमएस की बैठक मे प्रदेश मंत्री राकेश चतुर्वेदी ने बतौर मुख्यातिथि व मुख्य वक्ता के रूप मे विचार व्यक्त किए। बैठक मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे आरएसएस के विभाग कार्यवाहक राजेश भार्गव, करैरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लखन लाल खरे, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य पूरन लाल बाथम, विभाग प्रमुख रमेश चन्द्र शिवहरे, जिलाध्यक्ष हरीश चौबे थे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ आमंत्रित अतिथियों ने मां सरस्वती व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण रमेश चंद्र शिवहरे ने पढ़ा ।ततपश्चात संघ का गीत दिलीप शर्मा ने सुनाया। अंत में वर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश चौबे ने पुरानी कार्यकारिणी भंग की ततपश्चात प्रदेश मंत्री राकेश चतुर्वेदी ने नवीन कार्यकरणी का अनुमोदन हेतु विभाग प्रमुख रमेश चन्द्र शिवहरे के माध्यम से महामंत्री बीएमएस भोपाल की ओर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम का संचालन हरभजन कौर ने किया और आभार व्यक्त एसके अटारिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य, दिलीप शर्मा सचिव, योगेश मिश्रा, मनोज कुमार कोली, एके राठौर , परमाल सिंह, अजय श्रीवास्तव, नवल चँदोरिया, भजन सिंह, हरिशंकर मथनियाँ, हरिशरण शर्मा, कुसुम राठौर, यशपाल जाट, प्रदीप सिंह भगोरिया, गंगा प्रसाद कुशवाह, नसीम खान, अचलेश जोहरी, विजय पाठक सहित बड़ी संख्या मे संघ के स्वयंसेवक व पदाधिकारी उपस्थित हुए।








Be First to Comment