
शिवपुरी – ऑल मीडिया जनर्लिस्ट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक लुनिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जी कासलीवाल की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमट व प्रदेश अध्यक्ष भरतेश मोदी ने पत्रकार अतुल जैन की कार्य शैली देखते हुए,पत्रकार अतुल जैन की जिलाध्यक्ष पद से पदोन्नति कर ग्वालियर संम्भागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही सचिन जैन शिवपुरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय,प्रदेश एवं जिले को कार्यकारिणी द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं,बधाईया प्रेषित गई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने विवेक कटारे,नीलेश शर्मा, प्रमे नारायण शर्मा, सचिन दुबे, मायाशिव राजपूत, रमेश राजपूत, रघुराज लोधी, प्रतिपाल राजपूत, बृजेन्द्र सिंह लोधी, नीरज राजपूत,ब्रजेश कुमार लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, चरणजीत आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही अतुल जैन ने भी यह विश्वास दिलाया वह संगठन को मजबूत बनाने की के लिए हर यथा संभव प्रयास करेंगे







Be First to Comment