शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले से 583 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन 04 मई 2018 को प्रात: 11 बजे शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से माँ कामाख्या देवी के दर्शन हेतु रवाना होगी।
डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि 10 एवं 18 मई 2018 को रामेश्वरम यात्रा शिवपुरी जिले से प्रस्तावित है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र समस्त नगरपालिका व नगर पंचायत, जनपद पंचायत और तहसीलों से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज का एक नवीनतम रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर चस्पा करना होगा एवं निवास के साक्ष्य के लिए राशनकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति दस्तावेज के रूप में दो प्रतियों में प्रस्तुत करना आवश्यक होगी। 





Be First to Comment