करैरा एनएसयूआई की फेसबुक आई हैक, एसपी को सौंपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

करैरा। करैरा एनएसयूआई की अध्यक्ष पूजा बाजपेई की फेसबुक आई डी किन्ही असमाजिक तत्वों द्वारा हैक कर ली गई एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आई डी को हैक करके उससे दुष्प्रचार की पोस्ट अपलोड कर दी गई। जिसकी जानकारी जब पूजा बाजपेई को फोन द्वारा लगी तो उन्होंने तत्काल शिवपुरी जाकर पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे को एक शिकायत दर्ज कराई । एस पी सुनील पांडे ने पूजा बाजपेई को तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । पुलिस अधीक्षक ने कहा हमने फेसबुक आई डी की हैक की शिकायत को तत्काल सायबर शाखा में भेज दिया है जिस पर किसी अज्ञात ब्यक्ती का नम्बर 7440867843 शो हो रहा था । इस नम्बर की पड़ताल की जा रही है । पूजा बाजपई का कहना है यह नम्बर पूर्व में मेरे द्वारा संचलित जरुर होता था लेकिन मेरे द्वारा इस सिम को आइडिया कम्पनी के रुप मे इस्तेमाल किया जाता था। किसी असमाजिक ब्यक्ती ने मेरे नम्बर को तीन दिन पूर्व बंद कराकर एयरटेल का कर दिया गया । उन्ही ब्यक्तियो द्वारा मेरे नम्बर से फेसबुक पर पोस्टो को अपलोड किया गया । एस पी पांडे ने पूजा बाजपेई को उक्त प्रकरण में मामला दर्ज कर शीघ्र आरोपियो को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया।