कोलारस। ग्राम उनाई हरिपुर
में रविवार की शाम 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच में गणेशाराम धाकड़ पुत्र
सीताराम धाकड़ थ्रेसर में घुसने पर उन की मौके पर ही मौत हुई। प्राप्त
जानकारी के अनुसार गणेशा धाकड अपने खेत पर कटी उडदी की फसल को थ्रेशर में
डाल कर निकलवा रहा था। तभी अचानक उसके गले डली तोलिया थे्रशर में चली गई
देखते ही देखते युवक का सिर थे्रशर में चला गया और धड से अलग हो गया। वहां
मौजूद ग्रामीण जनो ने यह नजारा देखा तो देखते ही रह गये और उनके होश उड
गये। युवक की दर्दनाक मौत हो गई परिजनो को पता चला तो परिजन रोने लगे
ग्रामीणजन म्रतक को लेकर कोलारस अस्पताल आये तेन्दुआ पुलिस को सूचना मिली
इसके बाद पुलिस मौके पर आई।
कोटरी में एक युवक का पैर कटा
एक
और घटना ग्राम कोटरी में हुई थे्रशर में ग्राम कोटरी का एक युवक जिसकी
उम्र ३० वर्ष की जिसका पांव आ जाने के चलते एक तरफ का पैर गवा दिया है।
क्षेत्र में दोनो घटनायें सुनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में दुख व्याप्त
हो गया है।





Be First to Comment