शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडर में शासकीय शिक्षक बादाराम सिंह पुत्र हरिसिंह बघेल के घर पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी अज्ञात हथियारबंद बदमाशोंं ने धाबा बोल दिया। एक बदमाश ने शिक्षक सहित उसके परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया जबकि अन्य बदमाश घर में तलाशी करते रहे। परिवार द्वारा शोर मचाया तो गाँव के अन्य लोग जाग गए। जब तक चोर घर में रखे एक सोने का बेंदा, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी के कड़ेे बजनी 6.50 ग्राम, एक जियोनी कंपनी का मोबाइल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 45 हजार रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी लगने पर अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा मौके पर पहुँचे द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शिक्षक के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती, गाँव में जगार होने पर भागे बदमाश
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडर में शासकीय शिक्षक बादाराम सिंह पुत्र हरिसिंह बघेल के घर पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी अज्ञात हथियारबंद बदमाशोंं ने धाबा बोल दिया। एक बदमाश ने शिक्षक सहित उसके परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया जबकि अन्य बदमाश घर में तलाशी करते रहे। परिवार द्वारा शोर मचाया तो गाँव के अन्य लोग जाग गए। जब तक चोर घर में रखे एक सोने का बेंदा, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी के कड़ेे बजनी 6.50 ग्राम, एक जियोनी कंपनी का मोबाइल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 45 हजार रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी लगने पर अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा मौके पर पहुँचे द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment