वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और शेयर कराने वालों को भेजा जेल


शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने वाट्सएप गु्रप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार फरियादी दानेश पुत्र सरवर हुसैन जैदी निवासी लक्ष्मी निवास के पीछे ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें मोबाइल नंबर 8349488982 से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी मदन राठौर निवासी माधव नगर और सचिन राठौर निवासी तेंदुआ को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सचिन की पोस्ट को मदन ने फॉरवर्ड किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। 

इनका कहना है

सभी साफ शब्दों में समझ लें कि कानून व्यवस्था से खेलने की किसी को इजाजत नहीं है, जो ऐसा करेगा उसके खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। 

राजेश हिंगड़कर, नवागत एसपी शिवपुरी