
मौके से जप्त किए पॉलीथिन बैग
शिवपुरी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका की टीम ने बीते रोज धर्मशाला रोड पर पॉलीथिन बैग की आधा दर्जन दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर वहां से पॉलीथिन बैग जप्त किए। खास बात यह रही कि टीम में मौजूद मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विजयपुर के अधिकारी केएस राठौर, नपा अधिकारी यशपाल जाट, गजेन्द्र सिंह, विनोद सक्सैना, राजेश बिरमानी, केएल चौहान अलग-अलग दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचे जहां उन्होंने दुकानदारों से पॉलीथिन बैग की मांग की और जैसे ही दुकानदारों ने बैग निकाले तभी टीम ने छापामार कर पॉलीथिन बैगों को जप्त कर लिया। अधिकारियों द्वारा अग्रवाल धर्मशाला के नीचे दुकान संचालित करने वाले देवेन्द्र जैन, मनीष गोयल, प्रेमनारायण कुशवाह और व्हीव्ही डिस्पोजल की दुकानों पर कार्रवाई की।







Be First to Comment