
दिए आवश्यक दिशा निर्देश, ठेकेदारों ने निर्देशों का पालन करने का दिया आश्वासन

शिवपुरी। जिला आबकारी कार्यालय शिवपुरी में जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा ठेकेदारों के साथ आबकारी अधिकारियों की बैठक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा ली गई। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान मदिरा दुकानों में आवश्यक सभी अभिलेख लायसेंस, स्कंध पंजी आदि रखे जाने एवं दुकानों, गोदामों पर सीसीटीवी लगाए जाकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी। बैठक में उपस्थित ठेकेदारों द्वारा स्वयं उक्त संबंध में पहल का आश्वासन दिया कि उनके द्वारा अवैध एवं कच्ची शराब विक्रेताओं की सूचना विभाग एवं पुलिस को त्वरित रूप से दी जाएगी जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके तथा विभागीय एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी संदीप लोहानी, पिछोर उपनिरीक्षक अनिरूद्ध खानबलकर सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।







Be First to Comment