
करैरा।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में शासकीय्
माध्यमिक विद्यालय करही में मनाया गया । इस
अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक
मिश्री लाल मिश्रा एवं ज्ञानसिंह रावत को श्री फल शॉल भेट कर सम्मान किया,
साथ ही छात्र छात्राओं को विद्यालय की ओर से निशुल्क टाई बेल्ट और आई कार्ड
का वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम संकुल प्राचार्य मति हीरामनी एक्का और
एसएमसी अध्यक्ष नवल परिहार की उपस्थित में संपन्न हुआ, इस मौके पर
विद्यालय के प्रधानाद्यापक अनिल कुमार पांडेय,एवं शिक्षक जगदीश प्रसाद
भार्गव, पंकज कुमार शर्मा एवं मुकेश माहौर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया
गया, साथ ही स्वच्छता पखबाड़ा के अंतर्गत शाला में निबंध एव चित्रकला
प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।






Be First to Comment