सीएम से की अपर कलेक्टर की शिकायत

शिवपुरी। कलीपहाडी के निवोदा में सड़क निर्माण की मजूदरी ना मिलने की शिकायत करने पर अपर कलेक्टर ने शिशुपाल लोधी सहित अन्य मजदूरों को खरीखोटी सुना डाली। ग्रामीणों ने बताया कि अपर कलेक्टर आज गांव से होकर गुजर रहे थे उसी दौरान उनसे मुलाकात कर उन्हें उक्त आशय की जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने इस आशय की शिकायत का एक शिकायती पत्र रविवार को सीएम शिवराज सिंह को भेजा है, ग्रामीण शिशुपाल का आरोप है, कि उसे अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में ना आने को कहा है, और आने पर 151 की कार्रवाई कराने की धमकी भी दी।