करैरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ को दबोचा

शिवपुरी। करैरा पुलिस ने कल दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 132 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पहली कार्यवाही दोपहर 12 बजे ग्राम धामना में की गई। जहां से आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मापुरी पुत्र शीतलपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम धामना को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस ने 62 लीटर कच्ची शराब कीमती 6200 रूपए जब्त किए। जबकि दूसरी कार्यवाही में मुंगावली तिराहे से आरोपी अतर सिंह पुत्र सज्जन सिंह कंजर निवासी वार्ड क्रमांक 14 हाईवे रोड़ को 70 लीटर शराब कीमती 14 हजार के साथ गिरफ्तार किया।