
शिवपुरी। एक माह पूर्व अमोला थाना क्षेत्र से अपहृत हुई नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया गया है और बालिका के अपहरणकर्ता आरोपी गोलू वंशकार निवासी नया अमोला वार्ड क्रमांक 1 थाना अमोला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका के पिता ने अमोला थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोलू वंशकार उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम किया और बालिका को बरामद तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने 13 सितम्बर को आरोपी गोलू वंशकार की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रूपए का इनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी शिवपुरी बस स्टेण्ड पर है और बालिका को लेकर कहीं बाहर जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को सतर्क किया जिसने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान बस स्टेण्ड शिवपुरी पर पहुुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग बालिका को मुक्त करा दिया है।






Be First to Comment