शिवपुरी। आज कोलारस में दुर्गावाहिनी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजरंग दल के विनोद पूरी जिला संयोजक, नरेश ओझा विभाग संयोजक, सोनिया राजपूत विभाग संयोजिका, ज्योति शिवहरे जिला संयोजिका, भावना कुशवाह नगर संयोजिका, संतोष शर्मा प्रखंड बैठक में शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को दुर्गावाहिनी में दायित्व सौंपे गए। जिनमें ऊषा शर्मा को प्रखंड संयोजिका मातृशक्ति, सुदिती पारीक प्रखंड संयोजिका दुर्गावाहिनी, अंशू गोर प्रखंड सह. संयोजिका दुर्गा वाहिनी, तुलसी शर्मा, सत्संग प्रमुख, सरोज राठौर नगर संयोजिका मातृशक्ति, रानी परिहार नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी, मुस्कान राजावत नगर सह. संयोजिक दुर्गावाहिनी, वैष्णवी शर्मा नगर सह. संयोजिका दुर्गा वाहिनी शामिल हैं।
दुर्गावाहिनी की बैठक संपन्न, सौंपे दायित्व




