बदरवास। थाना क्षेत्र ग्राम गढ में
एक युवक की लाश नालें में तैरती मिली है पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर
मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार जीवनलाल पुत्र नारायण
प्रताप शर्मा उम्र 38 निवासी ग्राम टुडयाबत की लाश ग्राम गढ के नाले में
तैरती मिली है जीवनलाल गढ के सिध्दबाबा के मंदिर पर पूजा करता था। फरियादी
बकीर खान चौकीदार निवासी गढ जब नाले के समीप से निकला तो उसने एक युवक की
लाश को नाले में तैरता हुआ देखा उसने तुरंत गांव वालों को सुचना दी जिसके
बाद पुलिस मौके पर पहुँची और म्रतक को नाले से निकालर पीएम के लिये भेज
दिया गया,पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।





Be First to Comment