Press "Enter" to skip to content

अंधेकत्ल का खुलासा: प्रेमी के साथ पत्नी ने ही पति को उतारा था मौत के घाट

हत्यारोपी प्रेेमी और पत्नि गिरफ्तार, करैरा निवासी युवक की मुरैना में की थी हत्या 

शिवपुरी। करैरा में ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करने वाले माधौ पुत्र दोलू जाटव निवासी लेधा थाना करैरा की हत्या का राज खुल गया है। मृतक माधौ की लाश मुरैना में एक वेयर हाउस के नजदीक मिली थी जिसका सिर पत्थरों से कुचला गया था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर माधौ की पत्नि वंदना पचौरी और उसके पे्रमी सुनील पुत्र गोविंद जाटव निवासी बड़ोनी दतिया को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने माधौ के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की थी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौ और सुनील करैरा में बीना प्रजापति के ईंट भट्टे के अड्डे पर काम करते थे तथा वहीं रहते थे। सुनील के अनुसार माधौ आए दिन अपनी पत्नि वंदना की मारपीट करता था और सुनील उसे मारपीट से बचाता था इस कारण धीरे धीरे वंदना की सुनील से नजदीकियां बढ़ती गई और उनके बीच अवैध संबंध में स्थापित हो गए। इस दौरान वंदना ने सुनील से कहा कि यदि मुझे पाना है तो माधौ को रास्ते से हटाना होगा। इसके बाद सुनील ने माधौ को मारने की योजना तैयार कर ली। योजना के  तहत तीनों शिवपुरी से मुरैना गए जहां माधौ को सुनील ने जमकर शराब पिलाई और उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!