शिवपुरी। पिछले कई दिनों से लोग गर्मी और उमस से इस कदर परेशान थे कि कूलर और पंखों ने भी काम करना बंद कर दिया था और लोग आसमान की तरफ टकटकी लगागर बारिश का इंतजार कर रहे थे। अचानक दोपहर के समय तेज बूंदाबांदी के साथ हुई बारिश झमाझम बारिश में बदल गई। दोपहर के समय शुरू हुई झमाझम बारिश का क्रम करीब एक घंटे तक जारी रहा। इससे जहां मौसम खुशगवार बना रहा, वही लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज हुई बारिश इस सीजन में सबसे अच्छी बारिश है।
कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही थी। आसमान में बादल बिन बरसे ही लौटने से उमस ओर अधिक बढ़ रही थी। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे। बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बूंदाबांदी का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी है।











Be First to Comment