Press "Enter" to skip to content

फूफा के घर शादी में आई महिला का अपहरण कर किया बलात्कार

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में विगत दिवस अपने फूफा के यहां शादी में शामिल होने के लिए शकरपुर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला आई हुई थी। 29 जून की रात्रि 11 बजे महिला शौच के लिए गई इसी दौरान उसे शंकर यादव निवासी सैकर थाना बामौरकलां ने जबरदस्ती पकड़ लिया।  महिला ने शोर मचाया तो शादी में डीजे बजने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। शंकर महिला को पकड़कर अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार कर डाला। इसके बाद आरोपी महिला को वापस घर छोड़कर भाग गया। महिला शंकर को पूर्व से जानती थी। महिला ने कल थाने पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!