शीतलापुरा में रहने वाला किशोर घर से लापता, केस दर्ज

नरवर। नरवर के वार्ड क्रमांक 5 शीतलापुरा में रहने वाला एक किशोर बीते रोज घर से लापता हो गया। जब किशोर घर पर नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने बताया कि उन्हें बच्चे का फोन आया और उसने जबलपुर में होने की बात कही थी, लेकिन जिस नंबर से फोन आया वह भी फोन बंद आने लगा। मामले में जानकारी पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने मामले में खोजबीन शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें