
शिवपुरी। जिले में चोरी के ग्राफ में लगातार इजाफा होता जा रहा है खासकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिनमें दो मोटरसाइकिल और एक ट्रेक्टर शामिल है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से वाहन मालिक अपने वाहन की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित बने हुए हैं। पुलिस द्वारा जिले में एक-दो जगह मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा है, इसके अलावा अभी तक मोटरसाइकिल चोरों का कोई सुराग नहीं लग रहा है।
केस-1, सब्जी मंडी से बाइक चोरी
25 जून को रात्रि में संजय पुत्र रामगोपाल राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी रामजानकी मंदिर के पास शिवपुरी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 9316 कोर्ट रोड सब्जी मंडी के बाहर रखी हुई थी तभी सवा 9 बजे कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया। संजय ने मोटरसाइकिल की आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो रिपोर्ट दर्ज कराई।
केस-2, भरत रावत के फार्म हाउस से बाइक चोरी
दूसरी घटना में चोर भरत रावत के फार्म हाउस ग्राम सिंहनिवास से चोर स्वामीलाल पुत्र रामलाल रावत उम्र 33 वर्ष निवासी कुसियारा की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएन 2970 को 26 जून को रात्रि 8 बजे ले गए।
केस-3, भदौरिया बस सर्विस के ऑफिस से ट्रेक्टर चोरी
तीसरी घटना में भदौरिया बस सर्विस के कार्यालय पोहरी रोड पर सतेन्द्र सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह भदौरिया के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 1412 को चोरे ले गए।
तीनों ही मामलों में पुलिस ने वाहन मालिकों की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment