ग्राम सुनारी में पांच लाख की लागत का सामुदायिक भवन बनेगा

शिवपुरी-केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने देश के निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी का हक दिलाया। उन्होंने शिक्षा देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार, छूआछूत जैसी कुप्रथाओं को मिटाने का काम किया। श्री तोमर आज शिवपुरी जिले के ग्राम सुनारी में जाटव समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते रहे थे। श्री तोमर ने इस दौरान सुनारी में 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन बनाए जाने की घोषणा की।
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नागपुर की दीक्षा भूमि को स्मारक के रूप में एवं मुम्बई की चेतन भूमि को भी विकसित किया गया। बाबा साहब दिल्ली में जिस स्थान पर शांत हुए। उस स्थान को भी भारत सरकार ने खरीदा। डॉ.बाबा साहब ने लंदन में जिस भवन में रहकर बकालात की शिक्षा ग्रहण की थी, उस भवन को महाराष्ट्र के श्री देवेन्द्र फरणवीस की सरकार ने 120 करोड़ में खरीदकर रिसर्च केन्द्र के रूप में विकसित कर रही है। जिससे आने वाली पीढ़ी बाबा साहब के बारे में जान सके। हम बाबा साहब के बताए हुए मार्गों पर चलने वाले और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है। उनके संदेशों से प्रेरणा ले। श्री तोमर ने कहा कि संविधान में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए जो आरक्षण की व्यवस्था दी गई है। उसके लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में सर्व समिति से उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें समिति का अध्यक्ष चुनकर दायित्व सौपा गया। इसलिए नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार 26 नवम्बर 2016 को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। श्री तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार बाबा साहब से जुड़ी स्मृतियों को विकसित करने का भी कार्य कर रही है। महू में बाबा साहब को लोग श्रद्धासुमन अर्पित कर सके इसके लिए राज्य सरकार ने महू में स्थित बाबा साहब के स्मारक को एक तीर्थ स्थल के रूप में भी विकसित किया गया है। कार्यक्रम के शुरू में जाटव समाज की ओर से पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।






Be First to Comment