
शिवपुरी। पुलिस महानिरीक्षक महोदय अंशुमान यादव ग्वालियर जोन एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर शिवपुरी द्वारा अवैध फायर आम्र्स धारणकर्ताओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी करैरा बीपी तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी गोपाल चौबे थाना अमोला के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी अमोलपठा प्रभारी सुदर्शन कलोसिया द्वारा कल दो अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान रामनिवास उर्फ रननु पिता बुद्ध जाटव नि. सोनहर से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा 315 बोर का एवं मुकेश उर्फ पोटा पिता कमलसिंह जाटव नि. ग्राम देवरी थाना नरवर से ग्राम धर्मपुरा पुलिया पर से एक अवैध देशी लोडेड कट्टा 315 बोर का जप्त कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही में प्रआर 985 दिनेश यादव, आर. 863 संतोष यादव व आर. 356 सोनेराम कुशवाह की अहम भूमिका रही।









Be First to Comment