शिवपुरी। यूपी निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत को लेकर भाजपाइयों द्वारा खुशियां मनाई जा रही हैं इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा माधवचौक पर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर (पप्पन), नवनीत सेन, नगर उपाध्यक्ष अमित वर्मा, राजकुमार राठौर नगर महामंत्री आकाश राठौर, नगर मंत्री सिद्धार्थ सोनी, शेलू ओझा, अरविंद राठौर, मीडिया प्रभारी प्रदीप सोनी, रवि निकू कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल ने बांटी मिठाईयां




