Press "Enter" to skip to content

प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री से मिले भाजपा नेता, बताईं नगर की समस्याएं करैरा अस्पताल में महिला डॉक्टर के लिए रखी मांग

करैरा
जिले के प्रभारी मंत्री एव स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह के झाँसी से
शिवपुरी जाते समय हाइवे पर करैरा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया
साथ ही नगर की अव्यवस्थाओं के बारे में मंत्री रुस्तम सिंह को अवगत कराया
एवं समुदाय स्वास्थ्य केंद्र से वर्षो से रिक्त पड़े महिला चिकित्सक के लिए
मांग की। 
उक्त आशय की जानकारी देते हुये भाजपा वार्ड 2 के
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्यामस्वरूप भार्गव के मार्गदर्शन में पार्षद
भारती सौनू दुबे राकेश भार्गव मनीष दुबे शलभ तिवारी राजीव शर्मा ने हाइवे
स्थित साई दरवार होटल के पास प्रदेश के कैविनेट मंत्री शिवपुरी जिले के
प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह का करैरा से होकर शिवपुरी को जाते
समय भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया एवं करैरा
अस्पताल में रिक्त पड़े 8 साल से महिला चिकित्सक की समस्या को श्याम स्वरूप
भार्गव ने प्रभारी मंत्री को लिखित रूप से अवगत कराया और करैरा में वर्षो
से रिक्त पड़े चिकित्सको के पदों को भरे जाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से
की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!