Press "Enter" to skip to content

माँ काली की प्रतिमा तोडऩे पर हुआ विवाद

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में कल शाम गांव में रहने वाले रामसेवक पुत्र भजनलाल कोली ने गांव में स्थित माँ काली के मंदिर में स्थापित प्रतिमा तोड़ दी जिसे लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 295 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

कल शाम करीब छह बजे आरोपी रामसेवक कोली गांव में स्थित काली माता मंदिर पर पहुंचा जहां उसने मंदिर के पुजारी को धमकाते हुए मंदिर में प्रवेश कर वहां स्थापित माँ काली की प्रतिमा में पत्थर मार दिया जिससे प्रतिमा खण्डित हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। बाद में जब पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना जैसे ही देहात थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर आ गई जहां लोगों के आक्रोश को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और एक ग्रामीण मुरली सिंह पुत्र मंगलसिंह राजपूत की फरियाद पर से आरोपी रामसेवक कोली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!