Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया ने रामेश्वरम की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शिवपुरी 
 खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा
राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले से 323 तीर्थ
यात्रियों को विशेष रेलगाड़ी से शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से रामेश्वम् की
यात्रा के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद
एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाए दी। इस मौके पर विधायक प्रहलाद
भारती, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक  माखनलाल राठौर
सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं तीर्थयात्रियों के परिजन उपस्थित थे। 
धर्मस्व
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि
यह बड़े शौभाग्य की बात है कि उनकी माताश्री स्व.श्रीमती विजयाराजे सिंधिया
के आर्शीवाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
विभाग देकर तीर्थ यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने इस मौके पर प्रत्येक तीर्थयात्री को तीर्थ स्थलों का कलेण्डर एवं
शुभकामना पत्र भी भेंट किया। उन्होंने विशेष रेलगाड़ी के प्रत्येक कोच में
जाकर प्रत्येक तीर्थ यात्री एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम
की जानकारी ली और उन्हें रामेश्वरम् की मंगलमय यात्रा की शुभकामनाए दी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!