Press "Enter" to skip to content

चंद दिनों में नवागत पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार्यकुशलता से जिले को पहुंचाया नई ऊंचाइयोंं पर

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को जिला शिवपुरी में पदभार ग्रहण किए हुए लगभग एक माह भी नहीं हुआ और जिला नई ऊॅचाईयों को छूने लगा है पुलिस की सभी कार्यवाहीयों में जिले की रैंकिंग में काफी सुधार आया है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में भी काफी फुर्ती दिख रही है अपराधियों की नाक में नकेल कस दी है ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पुलिस के प्रत्येक जवान से लेकर स्वयं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी काफी मेहनत कर अपराधों का निराकरण  काफी तेजी से व नियमित तरीके से किया जा रहा है।

सीसीटीएनएस रैंकिंग में जिला पहुंचा एक नई ऊंचाई पर

सीसीटीएनएस की रैंकिंग में आज जिला मध्यप्रदेश के 51 जिलों में 06 रैंक पर है जो पूर्व 47 रैंक पर था, नवीन पुलिस अधाीक्षक के आने से पहले यह मात्र एक सपना लगता था कि जिला इतनी रैंकिंग पर पहुंचेगा इस कार्य की गति से पता चलता है कि कितने सक्रिय हैं जिले में कार्य किस गति से हो रहा है। यह रैंकिंग देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

सीएम हेल्पलाईन-181 की रिकार्ड तोड़ शिकायतों का किया गया निराकरण

सीएम हेल्पलाईन-181 की बात करें तो जिले में पुलिस अधाीक्षक राजेश हिंगणकर के आने से पहले जिला शिवपुरी सी-ग्रेड में था जो कि आज की स्थ्ति में ्रए-ग्रेड में आ गया है इसमें रिकार्ड तोड़ 74 एल-4 शिकायतों का पूर्ण संतुष्टी पूर्वक निराकरण किया जा चुका है।

स्थाई वारण्टी धरपकड़ अभियान में रिकार्ड तामीली दर्ज

पुलिस अधाीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के जिले में आते ही उन्होंने अपराधियों की तो कमर तोड़ के रख दी है स्थाई वारण्टियों को पकडऩे के लिए चलाए गए अभियान में 119 स्थाई वारण्टियों को पकडऩे में सफलता मिली है। 

मुस्कान अभियान के तहत दस्तयाबी की र्कावाही 

जिले में चल रहे मुस्कान अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं की न सिर्फ जिंदगी बल्कि उनके परिवारों की मुस्कान लौटाने में भी नवीन पुलिस अधीक्षक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस अभियान के तहत आज दिनांक तक 18 नाबालिग बालिकाओं एवं 6 बालकों सहित कुल 24 नाबलिगों को दस्त्यााब किया गया है।
जिले में घटित होने वाले अपराधों में आई कमी जिले के समस्त थानों में घटित अपराधों की स्थिति देंखें तो अपराधों का निकाल भी काफी तेजी से होता जा रहा है एवं नये घटित आपराधों में काफी कमी आई है।

जिले में ट्रैफिक से कुल चालान एवं 3 लाख 10 हजार रू राशि वसूली गई

नवीन पुलिस अधीक्षक के आगमन से आज दिनांक तक कुल 3 लाख 10 हजार रू राशि के चालान जिले के ट्रैफिक पुलिस के द्वारा किए गए हैं एवं 95 ड्रायविंग लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!