सूचना बोर्ड के अभाव में हो रहीे शिवपुरी की दुर्दशा

शिवपुरी। किसी भी निर्माण कार्य के भूमि पूजन पर नियमानुसार सूचना बोर्ड लगाना आवश्यक है। जिसमें उक्त निर्माण कार्य से संंंबंधित समस्त जानकारियां, ठेकेदार का नाम, ठेके की लागत, किस समय तक कार्य पूर्ण करना है की जानकारी रहती है। यदि शिवपुरी के निर्माण कार्यो के भूमि पूजन पर उक्त सूचना बोर्ड होते तो शिवपुरी की ऐसी दुर्दशा नहीं होती और जनता के बीच यह उजागर हो जाता कि उनके सपनों पर डांका डालने वाला कौन है। सूचना बोर्ड लगाने से जनता को एवं पत्रकारों को पूरी जानकारी होती। जिससे निर्माण कार्य की अच्छी गुणवत्ता की संभावना प्रबल होती।
शिवपुरी में लगभग 10 साल से सिंध पेयजल परियोजन अटकी पड़ी है जबकि यह 7 साल पहले पूर्ण हो जानी थी। शहर की 17 सड़कों का भूमि पूजन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। लेकिन उन सड़कों का क्या हुआ किसी को नहीं पता। सीवेज प्रोजेक्ट की फजिहत से भी जन-जन परिचित है। इस मायने में माधव चौक सौंदर्यकरण कार्य का बोर्ड जनआक्रषण का केन्द्र है। काश ऐसे बोर्ड अन्य निर्माण कार्यो के भूमि पूजन स्थल पर लगे होते तो जिम्मेदार शार्मिंदा अवश्य होते। क्षेत्र की जनता ने मंाग की है कि हर निर्माण कार्य से पहले बोर्ड जरूर लगाए जाए फिर चाहे वह नाली का निर्माण हो, सीसी निर्माण हो या भवन निर्माण अथवा अन्य किसी प्रकार का जिससे जनता को जानकारी रहे और गुणवत्ता में भी सुधार आ सके।






Be First to Comment