Web News Portal पत्रकारों ने की पुलिस अधीक्षक से भेंटकर किया स्वागत

शिवपुरी। शहर में चल रहे अवैध नशा कारोबार पर लगाम कसी जाएगी, साथ ही नशामुक्ति के प्रयास किए जाएंगे। शहर में उन स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां पर अवैध रूप से नशा करने की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, उक्त बात नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने वेब न्यूज पोर्टल पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
वेब न्यूज पोर्टल के पत्रकार आज सोशल मीडिया फाउण्डेशन संगठन के बैनर तले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा शहर में नशे के कारोबार से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इस मौके पर डॉ. भूपेंद्र विकल, अखिलेश दुबे करैरा, बलराम शर्मा, केदार समाधिया, दुर्गेश गुप्ता, शालू गोस्वामी, उम्मेद सिंह झा, संजय शर्मा उत्कर्ष बैरागी, मनीष बंसल, भैया काजी पोहरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।






