ब्रेकिंग शिवपुरी — डीपीसी शिरोमणि दुबे सड़क हादसे में घायल, चालक की हालत गंभीर ,ग्वालियर रैफर ,उत्तर प्रदेश के इटावा के निकट हुआ हादसा गाड़ी हुई चकनाचूर, डीपीसी का अध्यापक भतीजा भी घायल,10 दिन पहले सड़क हादसे मे मृतक भतीजे कन्हैया की तेरहवी मे शामिल होने निजी वाहन से जा रहे थे गृह ग्राम नगरा । ड़ीपीसी इटावा के अस्पताल मे भर्ती ।
जानकारी के अनुसार शिरोमणि दुबे डीपीसी का एक भतीजा कन्हैया दुबे, दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बीते दिनों एक एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई है। उसी की 13वीं में शामिल होने के लिए दुबे औरैया यूपी स्थित निगड़ा गांव जा रहे थे। बुधवार रात 12 बजे वो शिवपुरी से निकले थे। गुरूवार सुबह सुबह 4 बजे इटावा में उनकी कार ने सामने खड़ी मेटाडोर में टक्कर मार दी।
इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उनका दूसरा भतीजा बब्बन अध्यापक गुना के सिर में 15 टांके आए हैं। डीपीसी शिरोमणि दुबे, मामूली चोट लगी है। वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।






Be First to Comment