Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर-गली-गली में शोर है मुन्नालाल चोर है…मुन्नालाल हाय-हाय…जैसे नारों से गूंजी नगरपालिका, देखें वीडियो


मध्यदेशीय अग्रवाल महारैली में मुन्नालाल पर फूटा समाज का गुस्सा
शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक निर्माण की राशि भुगतान नहीं करने से आक्राशित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने आज महारैली का आयोजन किया गया। सभी समाजबंधु सुबह मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर एकत्रित हुए और महारैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। समाजबंधु नगरपालिका में गली-गली में शोर है मुन्नालाल चोर है…मुन्नालाल हाय-हाय…जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराते देखे जा रहे थे। रैली में लोग अपने हाथों में तख्तियां भी थी जिन पर नगरपालिका हाय-हाय जैसे श्लोगन लिखे हुए थे। रैली में सैंकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। 
उल्लेखनीय है कि अस्पताल चौराहा शिवपुरी पर अग्रसेन चौक के निर्माण में नगर पालिका शिवपुरी द्वारा अवरोध उत्पन्न करने एवं चौक निर्माण की राशि का भुगतान नहीं किया गया। निर्माण की राशि समाज ने वहन की जिसे विधायक निधि अथवा नगर पालिका के माध्यम से समाज को प्रदान की जाना थी लेकिन आज निर्माण कार्य के बाद भी करीब छ: माह हो गए और राशि अब तक समाज को प्राप्त नहीं हो सकी। इसके अलावा अग्रसेन चौक आज भी जीर्णशीर्ण हालातों में है इस कार्य को भी शीघ्र पूरा नहीं कराया गया। आगामी समय में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह पर्व भी आने वाला जिससे समाज के हर वर्ग में आक्रोश है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!