
शिवपुरी । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के आईटीआई रोड पुरानी शिवपुरी स्थित, प्राचीन कालिया मर्दन मंदिर -विजया राजे सिंधिया गीता भवन धर्मशाला पर नृत्य प्रतियोगिता व भजन संध्या के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एस डीएम एल के पांडे सपत्निक शामिल होकर विजेताओ को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का संचालन अरुण अपेक्षित व मुकेश आचार्य ने किया।
जानकारी देते हुए तेजमल सांखला, संजय गौतम व कपिल जैन ने बताया कि श्री कालिया मर्दन मंदिर पर इस वर्ष आयोजित की गई नृत्य प्रतियोगिता व भजन संध्या आकर्षण का केंद्र रही यह प्रतियोगिता देर रात तक जारी रही ।

इस प्रतियोगिता में रिदम भार्गव, अक्षिता अग्रवाल, संगम मिश्रा, अवतांश दीक्षित, मोन्टी राठौर, रोहित अग्रवाल, रोशन आदिवासी, सोनल कुलकर्णी, हिमांशी शिवहरे, रिषिका, युविका शिवहरे, जय सेन , जी-गैंग, आर जी ग्रुप व अंकित एडीसी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया जिन्हें नगद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भजन संध्या कार्यक्रम में जय माँ काली मंडल के कलाकार राजकुमार दास त्यागी, गंगाराम सोनी, भरत ओझा, शेखर सोनी, बंटी, लल्लू व मोनू जोशी ने भजनों के शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर लाल ठेईया, महेश, मुकेश, लल्लू गोड़, भागीरथ कुशवाह, राकेश आचार्य, डॉ अशोक अवस्थी, डॉ एन वी मुले,राजीव शर्मा, तरुण अग्रवाल,कुबेर महाराज, रोहित गोड़, नीरज भार्गव, अजय भार्गव, लोकेश गोड, शिवांश, प्रियांश आचार्य, महेश नामदेव, प्रमोद तिवारी , कप्तान सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।






Be First to Comment