शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर अल्पसंख्यक मोर्चे ने दीनदयाल रसोई में कराया भोजन

शिवपुरी – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए अब्दुल हमीद जी की जयंती पर पंडित दीनदयाल रसोई में पहुंचकर प्रभुजियों को भोजन कराया इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर इकबाल अली मुख्य रूप से उपस्थित हुए साथ ही भाजपा जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर राकेश राठौर,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नफीस खान विशेष रुप से उपस्थित हुए। अब्दुल हमीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि देश की मातृभूमि पर शहीद होने वाले तथा देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार महावीर चक्र  और परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1935 को गाजीपुर में हुआ जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी सेना को अपने देश से खदेड़ते हुए अमेरिकन पैटर्न बैंकों को ध्वस्त किया और 10 सितंबर 1965 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश का लाल शहीद हो गए  मंडल अध्यक्ष इकवाल खान, जिला महामंत्री सायरा बानो, जिला उपाध्यक्ष यूनुस खान, अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान खान, अरबाज खान आदि उपस्तिथ हुए।