Press "Enter" to skip to content

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर मालिक को धुना

शिवपुरी। मायापुर के ग्राम पिपरौदाआलम में आठ आरोपियों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा कर उसकी फसल नष्ट कर दी और जब पीडि़त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में जमीन मालिक की रिपोर्ट पर से एक नामजद और सात अन्य लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 447, 352, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

बीती 4 जुलाई को आरोपी संतोष सिंह अपने सात मित्रों के साथ ईसागढ़ के श्यामाटोटी गांव के निवासी मुकेश पुत्र शिशुपाल यादव के पिपरौदाआलम में स्थित खेत पर पहुंचे जहां आरोपियों ने खेत में लगी फसल नष्ट कर दी और जमीन पर कब्जा कर लिया। जब यह जानकारी फरियादी को लगी तो वह अपने खेत पर पहुंचा जहां आरोपियों ने उसे खेत में घुसने से रोक दिया। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह खेत अब उसका नहीं है और अब वह खेत के आसपास भी दिखा तो वह उसे जान से मार देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!