Press "Enter" to skip to content

केके पत्रकार दिनारा के मानव अधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई

दिनारा। दिनारा कस्बे के रहने वाले केके गुप्ता पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं, पत्रकारिता के अलावा समाजसेवा में भी श्री गुप्ता द्वारा अपना अतुलनीय योगदान दिया जाता है, साथ ही वह समाज के विभिन्न संगठनों के माध्यम से भी समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। श्री गुप्ता के इन्हीं सेवाभावी कार्यों और उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें मानव अधिकार संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें संगठन में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री गुप्ता ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। श्री गुप्ता के मानव अधिकार संगठन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पत्रकार साथियों सहित उनके ईष्ट मित्रों, संगठन के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!