शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेस्ट हाउस नं. 1 ग्राउण्ड विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी से होकर मनीष पुत्र भागीरथ कुशवाह निवासी गाँधी कॉलोनी जा रहा था तभी राजू उर्फ राहुल पुत्र अशोक कुशवाह और सौरभ पुत्र अशोक निवासीगण बाबू क्वार्टर शिवपुरी ने रोक लिया और शराब के लिए पैसों की मांग की। जब मनीष ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने मनीष के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 327, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।





Be First to Comment