
शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी में आज भाजपा पार्षदों द्वारा एक ज्ञापन पार्षदों ने अध्यक्ष के नाम सीएमओ को सौंपा है। ज्ञापन की प्रति प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, ई.एन.सी. नगरीय प्रशासन मध्य प्रदेश, कलेक्टर शिवपुरी भेजी गई हैं जिसमें पार्षदों द्वारा जलावर्धन योजना के क्रियान्वयन हेतु विशेष सम्मेलन आहूत करने की मांग की गई है। ज्ञापन में मांग की हैं कि शहर की महत्वाकांक्षी जलावर्धन योजना दोषियान कंपनी द्वारा गत 9 वर्षों से किया जा रहा है। लेकिन आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। दोषियान कंपनी द्वारा शासकीय नियमों का उल्लंघन करते हुए कई बार अनुबंध की समय सीमा का पालन नहीं किया गया।
स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन विवेक अग्रवाल ई.एन.सी प्रभाकांत कटारे कंपनी को समय-समय पर निर्देश जारी कर चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी दोषियान कंपनी द्वारा शहर की टंकियों को पूर्ण रूप से नहीं जोड़ा गया और न ही शहर में डिस्ट्रिब्यूशन लाईन डाली गई। साथ ही जो लाईन मडीखेड़ा से शिवपुरी शहर के वायपास चौराहे तक डाली गर्ई है वह बार-बार फूट जाती है। ऐसी स्थिति परिस्थिति को देखते हुए परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाकर दोषियान कंपनी को ब्लैक लिस्टिेड करने की कार्यवाही कर शासन को भेजी जाए तथा योजना के प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें शामिल रहे हों उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाए। शहर में गंभीर पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि टेंडर प्रक्रिया द्वारा जो शहर की डिस्ट्रिब्यूशन लाईन तथा सडऩवाड़ा से खूबत तक सप्लाई लाईन डालने तथा अन्य कार्यों को शीघ्र कराए जाने की मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष भानू दुबे, बलबीर सिंह यादव, पंकज शर्मा, सुरेन्द्र रजक, किरण खटीक, गौरव चौबे, विष्णु राठौर, चन्द्रकुमार बंसल, अरूण पंडित, हरिओम नरवरिया, राजकुमारी, डॉ. विजय खन्ना, रेखा परिहार, शामिल हैं।






Be First to Comment