Press "Enter" to skip to content

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संभावित दौरे का सपाक्स समाज करेगा विरोध, नहीं बोलने दिया जाएगा एक शब्द भी

शिवपुरी। एससी-एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में सपाक्स समाज पूरी तरह आंदोलन के मूड में हैं। आज सपाक्स समाज ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि जो जनप्रतिनिधि शिवपुरी के होंगे या फिर शिवपुरी के आसपास आएंगे हम उनका सीधा-सीधा विरोध करेंगे। काले झंडे दिखाएंगे और इनका बहिष्कार करेंगे। शिवपुरी में किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि को किसी भी स्थिति में अंदर नहीं आने दिया जाएगा। उसके लिए चाहे हमें लठ्ठ खाना पड़ा, मरना पड़ा कुछ भी करने को तैयार हैं। 25 तारीख का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संभावित दौरे का विरोध का पूरी तरह विरोध करेंगे, साथ ही कहा कि शिवपुरी के अंदर वह एक शब्द भी नहीं बोल पाएंगे।  हम उनका विरोध करेंगे यदि प्रशासन को हिटरशाही से हमारा दमन करना है तो वह स्वतंत्र रूप से कर सकती है लेकिन हम उनकेा एक शब्द भी शिवपुरी में नहीं बोलने देंगे। 
विरोध के लिए यदि पेट्रोल डालकर आग लगानी पड़े तब भी हम सारे युवा मरने को तैयार हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि को शिवपुरी में अंदर नहीं आने दिया जाएगा। कारण बताते हुए कहा कि जब 795 हमारे जनप्रतिनिधि संसद में कानधारी और धृष्टराज की तरह आंखें बंद करके देखते रहे। काले कानून को लागू कर देश को बांट दिया गया उसका विरोध क्यों नहीं किया इस बात पर हमारा रोष है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!