शिवपुरी|पिछोर थाने की हिम्मतपुर चाैकी पुलिस ने जीजा साले को बाइक से अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सात पेटी शराब जब्त की है जिसकी कीमत 33500 रु. आंकी है। हिम्मतपुर चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिना नंबर की बाइक से जा रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ की। बोरा निकाल कर देखा तो उसमें सात पेटी अवैध शराब रखी थी। पूछताछ में एक ने अपना नाम कल्लू उर्फ हरिकिशन 29 पुत्र रामप्रसाद लोधी निवासी द्वारिका आैर दूसरे ने रामपाल पुत्र कैलाशनारायण लोधी निवासी भितरगवां बताया है। इनमें कल्लू लोधी जीजा और रामपाल साला बताया जा रहा है। बाइक का नंबर पूछा तो रजिस्ट्रेशन नंबर ही दर्ज नहीं था। बाइक चोरी की होने की आशंका है।

बाइक से शराब ले जाते जीजा-साले पकड़े / Picchore News
More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »
- 2 लाख रुपए की नकली खाद पकड़ी, खनियांधाना के ग्राम कफार में आरोपी रसीभान लोधी कर रहा था खाद विक्रय / Shivpuri News
- ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत मोटरसाइकिल चालक की मौके पर दर्दनाक मौत / Shivpuri News
- सीएम राइस स्कूल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएम राइस स्कूल के प्रिंसिपल टेक चंद्र जैन पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के लगाए आरोप / Shivpuri News
- प्रियांशी मुझे माफ करना यह लिखकर 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुशवाह ने घर में लगाई फांसी युवक की मौत / Shivpuri News
- वन विभाग ने पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिबहन करते ट्रैक्टर और टर्बो की जप्त चालक फरार, मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment